कटिहार में अभाविप ने किया छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा हुए शामिल

कटिहार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कटिहार इकाई के तत्वावधान में दर्शन साह महाविद्यालय परिसर में छात्र संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रीय मंत्री श्री राहुल राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप की विभाग प्रमुख प्रो. आभा ने की, जबकि संचालन आशीष झा द्वारा किया गया।

राहुल राणा ने अपने उद्बोधन में कहा, “अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत धारा है। आज जब भारत अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, तब छात्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बिहार, जो सदियों से भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र रहा है, इस परिवर्तन का नेतृत्व करेगा। हमें शिक्षा, सेवा और संस्कार के माध्यम से भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।” विभाग प्रमुख प्रो. आभा ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम न केवल छात्रों को अपनी समस्याएं और विचार खुलकर रखने का अवसर देते हैं, बल्कि संगठन उन्हें सही दिशा, मंच और समाधान भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने इस आयोजन को विद्यार्थियों के “व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व निर्माण का सशक्त माध्यम” बताया।

Bihar News

कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री विनय सिंह, राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक आशीष झा, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, कटिहार पूर्व के जिला संयोजक रणवीर कुमार, नगर मंत्री राजा यादव, सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह, मोनू यादव, कार्यालय मंत्री पीयूष कुमार, SFD प्रमुख अभिनव मिश्रा, सोशल मीडिया सह संयोजक जय कुमार, ऋषि राज, कारण कुमार, अमन कुमार, दीपक यादव, शिवम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल छात्र-छात्राओं में संगठन के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि उनके भीतर राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और नेतृत्व के प्रति नई ऊर्जा का संचार भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *