Purnia News: पूर्णियाँ पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 23 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद

पूर्णियाँ: Purnia News जिले में कानून-व्यवस्था कायम रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पूर्णियाँ पुलिस ने बीते 24 घंटों में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जिले भर में कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 अजमानतीय वारंट, 11 अन्य मामलों, और 6 हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अभियुक्त हैं।

बलात्कार/पॉक्सो एक्ट के तहत भी एक गिरफ्तारी हुई है, जबकि शराब के मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। हालांकि, नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई बेहद सफल रही। 4,343 पीस कोडिनयुक्त सिरप (100 ml प्रति बोतल) और 12.4 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। साथ ही अन्य नशीले पदार्थों के रूप में ₹4,79,000 नगद भी जब्त किए गए हैं, जिससे ड्रग माफिया पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

वाहन चेकिंग के दौरान भी पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली। मास्टर चाभी, 15 मोबाइल फोन, 2 खोखा, 1 जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल, 1 पिक-अप, 12 बोरा मकई, 1 ईयर बड और ₹205 नकद बरामद किए गए हैं। पूर्णियाँ पुलिस का कहना है कि वे जनता की सुरक्षा के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध हैं। हालिया कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि जिलेवासियों को एक सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *