ARARIA NEWS : अररिया में निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक ने एसआईआर पर राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया परमान सभागार, समाहरणालय में रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल रोल ऑब्जर्वर भरत खेड़ा की अध्यक्षता में अररिया जिलान्तर्गत सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित की गई। बैठक में अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिल कुमार भी उपस्थित थे। स्पेशल रॉल ऑब्जर्वर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत दिनांक 01.08.2025 को निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी राजनैतिक दलों से गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में उनकी प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी प्राप्त किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के संदर्भ में अबतक की गतिविधियों पर सामान्य तौर पर संतोष व्यक्त किया गया एवं इसके आगे इस कार्यक्रम को पूरा करने में टीम भावना के साथ सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की गई। स्पेशल रॉल ऑब्जर्वर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दलों से इस संदर्भ में प्राप्त सुझावों से आयोग को अवगत कराने एवं विधिसम्मत् कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अररिया अनिल कुमार झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी अररिया डॉ राम बाबू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया रवि प्रकाश, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अररिया अमर कुमार सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon