SAHARSA NEWS : करीब 13 लाख मूल्य के 142 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,एक कार जप्त

SAHARSA NEWS,अजय कुमार :जिला पुलिस टीम ने शनिवार को दो बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। जिसमें एक उपलब्धि जिले के सौर बाजार थाना और बैजनाथपुर थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार की देर शाम की गई। जिसमें शक के आधार पर एक चार चक्का वाहन को रोका गया। जिससे 142 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से ही एक कारोबारी गिरफ्त में लिए गए। हालांकि कुछ कारोबारी फरार चल रहे हैं। वही गिरफ्तार कारोबारी की निशानदेही पर एक दूसरा कारोबारी भी गिरफ्तार किए गए थे।एसपी हिमांशु ने बताया कि उनके निर्देश पर जिले के सभी थाना अध्यक्ष नशे के कारोबारी पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे में शनिवार की देर शाम सौर बाजार थाना अध्यक्ष और बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि बैजनाथपुर से सौर बाजार की ओर एक उजले रंग की कार तेजी से जा रही है। जिस पर अवैध सामान लदा हुआ है।उन्होंने आगे बताया कि सूचना के बाद सौर बाजार थाना मुख्य द्वार के निकट बैरिकेटिंग कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कार संख्या – बीआर 09 एआर 0544 उक्त सड़क से गुजरी। जिन्हें शक के आधार पर रोका गया।

फिर कार में सवार एक युवक को रोका गया। फिर उनकी कार की तलाशी लिए जाने पर कार की डिक्की में सात बोरे में बंद कुल 142 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर उनके एक अन्य साथी कारोबारी भी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार कारोबारी बेगूसराय जिले के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोला, वार्ड नंबर – 11 निवासी कौशल प्रसाद यादव के पुत्र रणवीर कुमार की गिरफ्तारी हुई। जिसको लेकर सौर बाजार थाना कांड संख्या – 259/25 दर्ज की गई थी। गिरफ्तार कारोबारी की निशानदेही पर उनके एक अन्य साथी मधुबनी जिले के लोकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरीबन गांव निवासी विजय कुमार शाह के पुत्र उदय कुमार शाह की गिरफ्तारी हुई थी। साथ ही उक्त मामले में फरार चल रहे कुछ अन्य कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है। छापामारी टीम में सौर बाजार थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर, सौर बाजार सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार,चालक सिपाही 44 विशाल कुमार,चौकीदार 6/4 संतोष कुमार सुमन के अलावे सौर बाजार पुलिस बल शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon