Shibu Soren Death News: झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, हेमंत सोरेन बोले– आज मैं शून्य हो गया

रांची: Shibu Soren Death News झारखंड आंदोलन के प्रणेता और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन का सोमवार, 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

अंतिम क्षणों में हेमंत सोरेन स्वयं अस्पताल में मौजूद थे। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं… आज मैं शून्य हो गया हूं…”। ‘दिशोम गुरु’ के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई थी और दशकों तक आदिवासी और वंचित वर्ग की आवाज बनकर उभरे। उनके निधन को एक युग का अंत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *