SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी का नगर निगम क्षेत्र एवं कहरा प्रखंड क्षेत्र में विशेष कैंप का निरीक्षण

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र एवं कहरा प्रखंड भ्रमण क्रम में विशेष कैंप का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण क्रम में उन्होंने कार्यरत कर्मियों/मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों से दस्तावेज अपलोडिंग एवं विशेष कैंप में प्राप्त दावा /आपत्ति संबंधित आवेदनों के संबंध में जानकारी ली एवं उक्त कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को पूर्ण तत्परता से निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया।भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी विशेष कैंप में आगंतुक आम नागरिकों से वार्तालाप क्रम में दी जा रही सुविधा के संबंध में जानकारी ली। विशेष कैंप के माध्यम से दी रही जानकारी/सुविधा से आगंतुक आम नागरिक संतुष्ट दिखे।इस संदर्भ में ज्ञात हो की अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में दिनांक:01.08.25 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि निम्नवत है: —
1. दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 01.08.2025 से 01.09.2025
2.मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:30.09.2025
प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 01.08.2025 से 01.09.2025 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने/हटाने हेतु दावा/आपत्ति प्राप्त करने निमित सभी प्रखण्ड/नगर निगम,नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है ।आज निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी,सदर/प्रखंड विकास पदाधिकारी,कहरा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon