PURNIA NEWS : अमौर में अवैध यूरिया की खेप बरामद, दो पर उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 90 बोरी अवैध यूरिया खाद से लदे एक पिकअप वाहन को भवानीपुर चौक के पास जब्त कर कालाबाजारी की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जब किसान यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं, उस समय खाद माफिया ऊंचे दामों पर यूरिया बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए पिकअप (BR 38 GA 7935) की तलाशी में राष्ट्रीय केमिकल एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) का यूरिया बरामद हुआ, जिसका चालक मासूम, निवासी रामनगर, अररिया, वैध कागजात दिखाने में असमर्थ रहा।

पूछताछ में उसने बताया कि खाद बंगाल से लाया गया था और जोकीहाट ले जाया जा रहा था, जहां इसका मालिक तौसीफ उर्फ मुन्ना, निवासी ललूआबाड़ी, जोकीहाट बताया गया। खाद को विधिवत जप्त कर मेसर्स शहबाज फर्टिलाइजर, अमौर के सज्जाद आलम को सुपुर्द किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त तत्परता से यह कार्रवाई किसानों के हित में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *