PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : प्रखंड मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से आगामी 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले राजस्व महाअभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने किया, जिसमें प्रखंड के सभी सरकारी कर्मियों को जमीन से जुड़ी रेकॉर्ड अशुद्धियों को सुधारने एवं दस्तावेजों के अद्यतन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के तहत 16 अगस्त से 15 सितंबर तक घर-घर जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति और आवश्यक आवेदन प्रपत्र वितरित किए जाएंगे, जबकि 19 अगस्त से 20 सितंबर तक हर हल्का क्षेत्र में विशेष शिविरों का आयोजन होगा। इसमें आवेदन प्राप्त कर डिजिटाइज्ड जमाबंदी में नाम, खाता, खेसरा, रकवा, लगान जैसे बिंदुओं में सुधार किया जाएगा, साथ ही बंटवारा, नामांतरण, संयुक्त जमाबंदी के विभाजन व छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया भी शामिल है। प्रशिक्षण में बीडीओ अरविंद कुमार, सीडीपीओ पुष्पा रानी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित सभी राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *