PURNIA NEWS,विधि संवाददाता : जैसा कि आपको पता है कि 01 जुलाई से 90 दिनों का राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे नाम दिया गया है मध्यस्थता राष्ट्र के लिए। इसी परिपेक्ष्य में पूर्णिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार द्वारा 7 अगस्त 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण में 90 दिनों के राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने हेतु अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार एवं मध्यस्थता की महत्ता को आम जनों तक बताने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने हेतु सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों को दिशा निर्देश दिए गए। Post navigationPURNIA NEWS : प्रदीप कुमार मेहता बने जदयू मीडिया सेल पूर्णिया जिलाध्यक्ष, बनमनखी में हुआ भव्य स्वागत समारोह Purnia News: हलालपुर में जदयू की बैठक, सुशासन के सार अभियान को लेकर दी गई विशेष प्रशिक्षण