Bihar News

पटना: बिहार सरकार ने आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य में अब हर घरेलू उपभोक्ता को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली की खपत पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को जुलाई माह की खपत से ही मिलने लगेगा।

यानी, अब 125 यूनिट तक की खपत पर उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आएगा। राज्य सरकार के इस कदम को बढ़ती महंगाई और आमजन की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार लोगों की बुनियादी जरूरतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह योजना उसी दिशा में एक ठोस पहल है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *