PURNIA NEWS : जानकीनगर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

PURNIA NEWS : जानकीनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के सामान और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सिंटू कुमार मंडल (निवासी चकला, बनमनखी), रोहित कुमार मुखिया और दिलखुश मुखिया (दोनों निवासी बेलवा रामपुर, मुरलीगंज, जिला मधेपुरा) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *