PURNIA NEWS: समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्य-तिथि

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS पूरे प्रखंड में भाजपा के तीनों मंडलों रूपौली, टीकापटी एवं मोहनपुर में जनसंघ निर्माता, समाज व राष्ट्र निर्माण का दर्शन देनेवाले अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि को समर्पण दिवस के रूप में भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा मनाया गया। इसमें तीनों मंडलों के सैकडो कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी जगहों पर सबसे पहले स्व उपाध्याय के तैल-चित्र पर फूलमाला चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी के तहत 252 नंबर बुथ टीकापटी में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने आयोजित समर्पण दिवस पर स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा पार्टी के निर्माण व देश को नए मार्ग-दर्शन के लिए कृतघ्नता प्रकट करते हुए कहा कि उनकी देन को यह देश कभी भूला नहीं सकता।

उनके देश के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए, हत्यारों ने 11 फरवरी 1968 को महज 52 वर्ष की अवस्था में उनकी हत्या कर दी, उनका शव तत्कालीन मुगलसराय स्टेशन के यार्ड में मिला था। यूपी के सीएम योगीजी ने मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल स्टेशन के रूप रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनका जन्म 25 जनवरी 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान में हुआ था तथा उनके तीन वर्ष की आयु में ही उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। वे सच्चे भारतीय थे, जिन्होंने तब की सरकारी परीक्षा में सूट-बूटके बदले धोती-कुत्र्ता में गए थे, तब उनका काफी मजाक उडाया गया था, परंतु जब वे सबसे ज्यादा अंक लाकर चैंकाया, तब वही मजाक उडोनेवाले लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखने लगे थे। जब डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की, तब वे अपने उत्तर प्रदेष में शाखा के पहले महासचिव बने। परंतु उनके बढते देश-प्रेम को देखकर उनकी हत्या कर दी गई।

आज का समय है कि लोग उनके आदर्श एवं चरित्र को अपनाकर ही देश को आगे ले जा सकते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष महेश्वर साह, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार साह, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेष कुमार महतो, मनोज कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार सिंह, कुंदन कुमार, केदारनाथ गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रमेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश मेहता, , बटेश्वर सहनी, पप्पू साह, संजीव कुमार, ललन कुमार झा, बूथ अध्यक्ष निरंजन मंडल, मनोज कुमार, राजीव मंडल, अमन कुमार, मिथिलेश मंडल, रूपेश मंडल, दीपक कुमार, अंकु कुमार, बिट्टू कुमार, आंशु कुमार, रंजीत पासवान, विद्यानंद शर्मा, सुभाषचंद्र ठाकुर, दीपक कुमार सहित सैकडो की संख्या में तीनों मंडलांे में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon