ARARIA NEWS : भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के सुनी कलाईयों पर स्कूली बच्चियों ने रक्षा सूत्र बांधा

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों की सुनी कलाईयों पर स्कूली बच्चियों ने रक्षा बंधन के मौके राखी बांधकर राष्ट्र सुरक्षा को लेकर जवानों की कृतज्ञता प्रकट की। वहि, जेनिथ पब्लिक स्कूल को बच्चियों ने एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय के जोगबनी स्थित एसएसबी कैंप और मुख्य सीमा पर ड्यूटी मैंकेज जवानों की सुनी कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधा और एक बहन के रूप में जवान भाईयों की लंबी आयु की कामना की।

साथ ही राष्ट्र सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। अपने घर से कोसों दूर सरहद की सुरक्षा करने वाले जवान भी जेनिथ पब्लिक स्कूल की बच्चियों के असीम प्यार को पाकर भाव विह्वल हो उठे और बच्चियों को ढेर सारा आशीर्वाद और गिफ्ट प्रदान किया। जोगबनी स्थित कैम्प में मौजूद सभी जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र के साथ तिलक, रोली और आरती उतार कर जवानों और अधिकारियों के हाथों में राखी बांधकर सभी से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *