SAHARSA NEWS, अजय कुमार : अंचल क्षेत्र के सिरवार वीरवार पंचायत अन्तर्गत विजवार गांव निवासी समदर्शी,समभाव, समाजसेवी,कुशल नैतृत्वकर्ता 76 वर्षीय पुर्व मुखिया चिरंजीव राय का पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनका शव शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव विजवार लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन करने ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ पड़ी।उनके निधन की खबर सुनते ही जजौड़ी,बधवा,सिरवार, महिषी,नहरवार सहित कई गांव से पहुंचे पुर्व विधायक अरुण यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह,महामंत्री लक्ष्मीकांत झा,खगड़िया लोक सभा पूर्व प्रत्याशी संदीप कुमार साकेत,आरती चौधरी,अमोल कुमार राय,ने बताया कि स्व राय को इलाके के लोग वर्तमान समय के गांधी जी कहते थे।
जिन्होंने पंचायत में 22 साल तक सरपंच रहे।फिर 2001 में पंचायत का मुखिया बने और अपने कार्यशैली के बल पर अपनी पत्नी सुनैना देवी को लगातार 2 वार मुखिया के पद काबिज रखने में सफल रहे।2015 में पंचायत आरक्षित होने के वाद भी वे पंचायतवासियो की सेवा निरंतर जारी रखा। जिस कारण उनके दर्शन पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है।अंतिम दर्शन को पहुंचे लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रुप में भी और नही रहने पर भी उन्होंने जनता का आदर करना नही छोड़ा और मरने से 5 दिन पहले तक उन्होंने साहनी परिवार की समस्या को लेकर अंचल कार्यालय महिषी में देखे गए जिस बात की चर्चा आज आम बनी हुई हैं।
लोगों ने बताया कि इसके अतिरिक्त वे गरीब कुंवारी कन्या की विवाह तथा आफत बिफत में सदैव तत्पर रहा करते थे।स्थानीय शंभुनाथ राय,तेज नारायण राय,गोपाल कृष्ण राय,गुलाम रसुल,पसंंस राजीव यादव,मुखिया प्रतिनिधि नीतिश कुमार,निर्मल राय,कैलाश राय,राजो सिंह,पंकज राय बच्चन जी, लाल राय,संजय राय आदि के उपस्थिति में ज्येष्ठ पुत्र मनोज राय स्व मुखिया को मुखाग्नि दिया।



