रक्षाबंधन पर केंद्रीय कारा में बंदियों संग भावुक हुए विधायक, राखी बंधवाकर दीं सौगातें

पूर्णिया: पूर्णिया में रक्षाबंधन के मौके पर एक अनोखा दृश्य तब देखने को मिला जब सदर विधायक विजय खेमका ने केंद्रीय कारा पहुंचकर महिला बंदियों से राखी बंधवाई और उन्हें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान 100 से अधिक महिला बंदियों ने विधायक को तिलक लगाकर आत्मीयता के साथ राखी बांधी। विधायक ने जेल परिसर का निरीक्षण कर सफाई, भोजन और चिकित्सा जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे महिला बंदियां संतुष्ट नजर आईं।

रक्षाबंधन के इस मौके पर कैदी भाइयों ने देशभक्ति गीतों से माहौल को भावुक और उल्लासपूर्ण बना दिया। कारा अधीक्षक मनोज कुमार और जेलर ने पौधा और प्रतीक चिन्ह देकर विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने केंद्रीय कारा में ओपन जिम तथा परिजनों के लिए शौचालय निर्माण की घोषणा कर बंदियों और उनके परिजनों को राहत देने का भरोसा जताया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon