पूर्णिया में आरसीसी पुल निर्माण का शिलान्यास, चार-पांच पंचायतों को मिलेगा सीधा सड़क संपर्क

पूर्णिया: पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के रामपुर पंचायत में कारी कोसी धार पर मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत प्रस्तावित आरसीसी पुल का शिलान्यास 10 अगस्त को सदर विधायक विजय खेमका ने किया। समारोह में मुखिया निरंजन उरांव, पूर्व मुखिया धनंजय भगत, वार्ड सदस्य मीणा राजभर, सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने भाग लिया और विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने बताया कि इस पुल के निर्माण से आसपास के चार से पांच पंचायतों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि शीघ्र ही कवैया-लालगंज के बीच विक्रम पट्टी नदी पर 35 करोड़ की लागत से और महाराजपुर पंचायत के पेपर जोड़ी धार पर 19 करोड़ की लागत से दो और पुलों का शिलान्यास किया जाएगा। इन पुलों के बन जाने से हरदा, कवैया, लालगंज और महाराजपुर जैसे क्षेत्र सीधे डगरुआ प्रखंड से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ जाएंगे, जिससे आम लोगों की आवाजाही में सुविधा और विकास को नई गति मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज गोस्वामी, मंगल पोद्दार, ज्योतिष ठाकुर, अम्बिका महतो, राजू झा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *