ARARIA NEWS : अररिया में डिस्ट्रिक्ट लेवल मशाल खेल कॉम्पटीशन शुरू, डीएम और एसपी ने दीप जलाकर किया उद्घाटन

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और अररिया जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 11 से 14 अगस्त तक जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वही, आज सोमवार को इस 4 दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप जला कर किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकिलिंग और वॉलीबॉल जैसी खेल स्पर्धाएं शामिल हैं। इन प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

वही, इस उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि, ‘यह मशाल खेल प्रतियोगिता जिले के लिए गर्व का क्षण है।’ उन्होंने बताया, ‘जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित बच्चे इस जिला स्तरीय आयोजन में भाग ले रहे हैं। यहां से चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और उन्होंने विश्वास जताया कि अररिया के बच्चे राज्य स्तर पर भी जीत हासिल कर मेडल लाएंगे।वही इस आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। अररिया जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा है। वही, बताया जा रह है की इस आयोजन का समापन समारोह 14 अगस्त को होगा। इस दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *