पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया सिटी के श्रीधाम मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार ने राजकुमार केसरी नामक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पूर्णिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में धुत था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TAGGED:PURNIA NEWS



