PURNIA NEWS : पूर्णिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल, बाइक और तिरंगा यात्रा का जोश

PURNIA NEWS : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कला भवन नाट्य विभाग, पूर्णिया की ओर से साइकिल एवं मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। कला भवन से शुरू हुई यह रैली आर.एन. साह चौक, लखन चौक, भट्टा बाजार, जिला स्कूल रोड, गिरजा चौक, के. हाट थाना होते हुए पुनः कला भवन पहुँची, जिसमें पूर्णिया साइकिल एसोसिएशन के सहयोग से 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

इसी कड़ी में भट्टा मध्य विद्यालय (बांग्ला) के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर बैंड-बाजे के साथ उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें “हर घर तिरंगा लगाना है” के नारों से माहौल देशभक्ति में रंग गया। इस अवसर पर विजय सिंह, राणा सिंह, नंदू सिंह, डॉ. के.के. चौधरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और रंगकर्मियों ने देशप्रेम की भावना को प्रबल करने का आह्वान किया, वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव साह और नाट्य निर्देशक कुंदन कुमार सिंह ने इसे जागरूकता और एकता का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *