भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की टीम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत और पुनर्वास की मांग की

पूर्णिया. अभय कुमार सिंह: बाढ़ से तबाह गांवों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की एक टीम ने सोमवार को पुरानी नंदगोला और टीकापट्टी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दौरे का नेतृत्व भाकपा जिला मंत्री एवं पूर्व प्रत्याशी विकास चंद्र मंडल ने किया। उन्होंने बताया कि इन गांवों की स्थिति बेहद भयावह और हृदयविदारक है। चारों ओर पानी फैला है, लगभग सभी घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और लोग खुले आसमान के नीचे या अस्थायी टेंटों में रहने को मजबूर हैं। घर, घरेलू सामान, खेत-खलिहान और फसलें सब कुछ बाढ़ में बह चुके हैं।

भाकपा की टीम ने सरकार से तत्काल सामुदायिक किचन शुरू करने, राहत सामग्री, स्वच्छ पेयजल, कपड़े, दवाइयां, बिस्तर, और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही, किसानों के लिए फसल क्षति का मुआवजा और पुनर्वास के ठोस उपाय करने की अपील की गई। दौरे में भाकपा अंचल मंत्री जनार्दन शर्मा, शाखा मंत्री सुधीर सिंह, अशोक ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। पार्टी ने चेताया कि यदि सरकार ने शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon