Purnia News: बाढ़ को लेकर मचा हुआ है त्राहिमाम, महादलित टोला के लोग ड्राम से करते हैं आर-पार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड में बाढ़ को लेकर बहुत से ऐसे क्षेत्र क्षेत्र हैं, जहां पीडितों में त्राहिमाम मचा हुआ है, स्थिति यह है कि लोगों को अभी तक प्रशासन शौचालय, आने-जाने के लिए एक नाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है। खासकर महादलित टोलों में इसका पूरी तरह से अभाव बना हुआ है। इसी के तहत इस भीषण बाढ़ से मोहनपुर गांव का पश्चिम टोला बुरी तरह से प्रभावित है तथा इस टोले में रहनेवाले लोग बस भगवान भरोसे हैं। इस संबंध में पंचायत के सरपंच गौतम कुमार गुप्ता सहित ग्रामीण बताते हैं कि इस टोले में लगभग ढाई सौ परिवार रहते हैं तथा हर वर्ष बाढ के शिकार होते हैं।

सभी बस भगवान के भरोसे ही दिन काटते हैं। यातायात बंद हो जाने से यहां के पीडित अपने-अपने घरों से खाली ड्राम का नाव बनाते हैं तथा आर-पार होते हैं। जबकि उनके सामने भोजन, शौचालय, स्वास्थ्य सेवा, मवेशी की सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नहीं किये गए हैं। यद्यपि सरपंच ने बताया कि इस टोले की समस्या को लेकर उनके द्वारा एसडीओ अनुपम को खबर की गई थी। वे तुरंत यहां सीओ शिवानी सुरभि के साथ पहुंचे थे तथा उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे तत्काल उनके लिए शौचालय आदि की व्यवस्था करवा रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon