Purnia News: जिला से आए कृषि पदाधिकारियों ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ित किसानों के साथ भी की बैठक

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का निरीक्षण करने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार चौरसिया सहित अन्य कृषि पदाधिकारियों ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा फसल क्षति का निरीक्षण किया। उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित धूसर टीकापट्टी, कोयली सिमडा पश्चिम, कोयली सिमडा पूरब एवं गोडियरपटी श्रीमाता पंचायतों के किसानों के बाढ से क्षति हुई फसलों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित पीडित किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी कृषि विभाग एवं उसके कर्मी आपके साथ हैं, विभाग द्वारा प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जाएगा।

इसका वास्तविक आकलन पानी कम होने पर ही किया जा सकता है, इसलिए पानी घटते ही फसलों की क्षति का आकलन किया जाएगा तथा नियमानुकूल अग्रेतर कार्रवायी की जाएगी। इस अवसर पर कृषि कॉर्डिनेटर अजय कुमार, कृषि सलाहकार अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, नित्यानंद गुप्ता, राकेश कुमार सहित अन्य कृषिकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *