PURNIA NEWS : रात्रि गश्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, दो युवक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : सरसी थाना पुलिस ने बीती रात गश्ती के दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. समीम (23 वर्ष), पिता मो. रमजानी, और मो. आजाद (24 वर्ष), पिता मो. जब्बार, दोनों निवासी सरसी, थाना सरसी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में संदेह के आधार पर दोनों को रोका गया और तलाशी के दौरान हथियार बरामद किए गए। फिलहाल दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *