PURNIA NEWS : नेत्रदान से छह जीवन में रोशनी, गुलाबबाग की मंजू देवी बनीं प्रेरणा

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : नेत्रदान के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी सीताराम पंडित की धर्मपत्नी मंजू देवी (उम्र 69 वर्ष), निवासी गुलाबबाग, ने जीवन के अंतिम क्षणों में मानवता की मिसाल पेश की। उनके पुत्र प्रकाश, मनोज, दीपक पंडित, पुत्री कल्पना, दामाद अरुण कुमार तथा पुत्रवधू सोना, स्वीटी और भोना ने दो आंखों की पुतलियां दान करने की स्वीकृति देकर समाज को नई प्रेरणा दी। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, दो नेत्रों के दान से छह नेत्रहीन व्यक्तियों की जिंदगी में रोशनी लाई जा सकती है। यह नेत्रदान तेरापंथ युवक परिषद गुलाबबाग और दधीचि देहदान समिति पूर्णिया के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ। यह गुलाबबाग का 12वां नेत्रदान है। गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को कटिहार मेडिकल कॉलेज में डॉ. अतुल के नेतृत्व में डॉ. मासूम वारिस खान, डॉ. अभिनव गुप्ता और डॉ. सनोवर अंजुम की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष रूपेश डूंगरवाल के नेतृत्व में, निवर्तमान अध्यक्ष मोहित संचेती, प्रवीण नोलखा, मंत्री रवि बोथरा, चेतन चोपड़ा, पवन बोथरा, धीरज श्रीमाल, संजय श्यामसूखा, राकेश चौरडिया समेत 10 सदस्य मौजूद थे। दधीचि देहदान समिति की ओर से रवींद्र शाह ने भागीदारी निभाई। दधीचि देहदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष हेना सईद और सचिव रवींद्र कुमार साह ने मंजू देवी के पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम समाज में नेत्रदान के प्रति नई जागरूकता पैदा करेगा। साथ ही तेरापंथ युवक परिषद के युवाओं को इस सेवा कार्य के लिए बधाई दी और दिवंगत आत्मा की शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon