Independence Day 2025N : पूर्णिया में न्यायालय एवं अधिवक्ता संघ में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को पूर्णिया जिला अधिवक्ता संघ एवं व्यवहार न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।सुबह 8:00 बजे व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कई न्यायाधीश, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, सचिव सुमन जी प्रकाश समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

इसके बाद सुबह 8:30 बजे जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के प्रांगण में अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी, अन्य न्यायाधीश, सचिव सुमन जी प्रकाश और बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे। दोनों ही स्थानों पर देशभक्ति के गीतों के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *