PATNA NEWS। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू द्वारा उन पर और उनकी पार्टी जन सुराज पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि प्रशांत किशोर इतना पैसा कहां से ला रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी ठेकेदारी नहीं की, न कभी विधायक, सांसद बना। न ही मैं किसी सरकारी पद पर रहा और न ही मैं IAS या IPS रहा। मेरे पास जो कुछ भी है वह मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से है और हम सब जानते हैं कि जिस पर सरस्वती जी की कृपा होती है उसके पास लक्ष्मी जी अवश्य आती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार के इस बेटे के पास जो कुछ भी है, वह उसने अपनी बुद्धि से कमाया है, उनके पिताजी ने नहीं दिया है, ताकि बिहार का कोई भी युवा कमजोर न रहे।

उन्होंने आगे कहा कि क्या पैसा सिर्फ गुजरात के लड़कों के पास रहेगा। बिहार के लड़कों का वोट, बिहार के लड़कों की ताकत, बिहार के लड़कों की आवाज और पैसा गुजरात के लड़कों के पास, ये अब नहीं चलेगा। बिहार के लड़के मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *