सर्वाधिक कर भुगतान के लिए सिद्धार्थ प्रताप ‘ऋषिजी’ को मिला ‘भामाशाह’ पुरस्कार, युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने किया भव्य सम्मान समारोह

पूर्णिया: बिहार सरकार द्वारा वाणिज्य कर विभाग के प्रस्ताव पर पूर्णिया सर्किल-2 में सर्वाधिक कर भुगतान करने वाले सिद्धार्थ प्रताप उर्फ ऋषिजी को “भामाशाह” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्णिया के आयुक्त राजेश कुमार (भारतीय प्रशासनिक सेवा) द्वारा प्रदान किया गया। श्री प्रताप को 51 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार उन करदाताओं को दिया जाता है जो बिहार मूल्यवृद्धि कर अधिनियम 2005 एवं माल एवं सेवाकर अधिनियम 2017 के तहत अपने सर्किल में अनुकरणीय कर भुगतान करते हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार, आरक्षी उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल, आरक्षी अधीक्षक स्वीटी सहरावत सहित वाणिज्य कर विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री सिद्धार्थ प्रताप को सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में बोलते हुए राज्याध्यक्ष ए.के. बोस ने कहा कि राज्य सचिव के रूप में सिद्धार्थ प्रताप द्वारा प्राप्त यह पुरस्कार न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह एसोसिएशन के लिए भी गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि उनके समर्पण और ईमानदार योगदान से एसोसिएशन का मान और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ी है। इस समारोह में राज्य कोषाध्यक्ष प्रियेश रंजन, यूनिट अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एम.एच. रहमान और सोनाली चक्रवर्ती, संतोष कुमार सिंहा उर्फ पप्पू, शिव शंकर मंडल, डॉ (प्रो.) अनिल कुमार, गौतम भौमिक, सुमित प्रकाश, विजय शंकर, नंद किशोर सिंह, इरफान कामिल, मनोज कुमार, तारा शंकर चटर्जी समेत बड़ी संख्या में सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्री प्रताप की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *