
सिमरी बख्तियारपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वंत्रता दिवस
सहरसा, अजय कुमार: 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सिमरी बख़्तियारपुर नगर परिषद सहित प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठान मे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाये गये। वही निजी एवं सरकारी स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई एवं बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई। सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल गोपनीय कार्यालय,अनुमंडल कार्यालय एवं विराट विकलांग सेवा कल्याण समिति में एसडीएम आलोक राय,अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, पुलिस निरीक्षक कार्यालय मे इंस्पेक्टर मु. शुजाउद्दीन,ड्योढ़ी स्टेट में विधायक यूसुफ सलाउद्दीन,नगर परिषद कार्यालय मे सभापति फसीहा खातुन, प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी,अवर निबंधन कार्यालय मे रजिस्टार सरफराज आलम, बख्तियारपुर थाना मे थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार,अनुमंडल अस्पताल में डा. अनुपम अभिषेक दत्त, बैक आफ इंडिया में प्रबंधक गृजेश कुमार,मनरेगा में पीओ प्रमोद प्रियदर्शी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर एसडीएम आलोक राय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें जिस वीर सपूतों ने अपने लहू से हमें आजादी दी है। उन्हें आज याद करने का दिन है। मौके पर प्रखंड विकासपदाधिकारी जयकिशन, आरओ खुशबू कुमारी, सीओ शुभम वर्मा,अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता,दारोगा ज्योति कुमारी,स्नेह कुमारी,नप उपसभापति इंदू भगत, सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की सहित अन्य ने भाग लिया। अनुमंडल केे अधिकारियों ने विभिन्न महादलित टोला में जाकर झंडोत्तोलन कराया।