PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने किया जनसंपर्क, विषहरी पूजा में की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

PURNIA NEWS : पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के गौरा पंचायत स्थित मछुआ गांव में विधायक विजय खेमका ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और माता विषहरी पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने नए और छूटे हुए मतदाताओं से अपील की कि वे सरकारी बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं, क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ी शक्ति है।

खेमका ने कहा कि राज्य सरकार का राजस्व भूमि अभियान ग्रामीणों की ज़मीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मील का पत्थर साबित हो रहा है। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, अजय सिंह, दशरथ चौहान, बदल यादव, रविन्द्र मालाकार, मंगल पोद्दार, मंटू मंडल, लक्षण चौहान, जितेंद्र, बीरेंद्र राम, प्रकाश चौहान, राम प्रसाद और कृष्णा चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *