SAHARSA NEWS : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ठाकुरबाड़ी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

SAHARSA NEWS : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के शर्मा चौक स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई, साथ ही अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र बनीं। शनिवार देर रात विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद रविवार अहले सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन और पूजा के लिए उमड़ पड़ी।

महिलाएं और बच्चे घर से पूजा की थाली लेकर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हाथी-घोड़ा पाल और “जय कन्हैया लाल की” जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा मेले और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। वहीं, घर-घर में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने बच्चों को राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजा कर इस पर्व को उत्सव में बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *