PURNIA NEWS : पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के आदेश पर आज जिले के सभी थानों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के चिन्हित अपराधियों और असामाजिक तत्वों को थाना परिसर में हाजिर कराया।
पुलिस अधिकारियों ने परेड के दौरान अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली और उन्हें दो टूक चेतावनी दी कि यदि दोबारा किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



