PURNIA NEWS : पूर्णिया ने खोया अपना उद्योगपति और समाजसेवी स्तंभ – बेनी प्रसाद पाटोदिया नहीं रहे

PURNIA NEWS : पूर्णिया शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बेनी प्रसाद पाटोदिया का निधन हो गया। वे लंबे समय से पूर्णिया के आर्थिक और सामाजिक जीवन का एक अहम स्तंभ माने जाते थे। पाटोदिया ने पूर्णिया को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज का हब बनाने में अहम योगदान दिया। उनकी कंपनी कोसी ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड ने न केवल व्यापार के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया, बल्कि स्थानीय स्तर पर सैकड़ों युवाओं को रोज़गार भी उपलब्ध कराया।

व्यापार जगत के अलावा, वे एक बेदाग छवि के राजनेता भी थे। भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी और संघ दोनों को अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन से पार्टी और समाज दोनों को अपार क्षति हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पाटोदिया जी का जाना पूर्णिया ही नहीं, पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *