SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन NH 327E के तहत बिहरा व बेला भाग का निरीक्षण किया

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा निर्माणाधीन NH 327E अंतर्गत बिहरा भाग एवं बेला भाग में क्रियान्वित योजना का निरीक्षण किया गया।भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी को बेला से संबंधित ग्रामीणों ने योजना क्रियान्वयन क्रम में कुछ स्थलों पर जल जमाव के कारण हो रही परेशानियों के संबंध में अवगत कराया l

जिलाधिकारी द्वारा उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना गया एवं NHAI से संबंधित तकनीकी पदाधिकारी/क्रियान्वयन एजेंसी को संदर्भित क्षेत्र में परिलक्षित समस्या के समुचित निवारण हेतु अविलंब आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता निशांत,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर श्री श्रेयांश तिवारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *