SAHARSA NEWS : बिजली ट्रांसफार्मर के उपकरण व तेल की चोरी कर ऑटो से ले जाते पुलिस ने पकड़ा

SAHARSA NEWS,सहरसा, अजय कुमार : जिले के बख्तियारपुर पुलिस ने सोमवार अहले सुबह ट्रंसफार्मर से उपकरणों की चोरी कर ले जाते एक विधि विरुद्ध बालक आटो चालक को निरूद्ध किया है। वहीं मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य चोर भागने में सफल हो गया। इस संबंध में सोमवार को बख्तियारपुर थाना में मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की देर रात थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार के निर्देश पर थाना में पदस्थापित दारोगा राजीव रंजन दल बल के साथ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान जब वह सोमवार के अहले सुबह थाना क्षेत्र बाबारघुनी हाल्ट के समीप पहुंचा तो देखा कि बाबारघुनी हाल्ट के सौ मीटर की दूरी पर दो तीन व्यक्ति मोबाइल की रौशनी पर कुछ अवैध काम कर रहे है। तभी पुलिस को शक होने पर जब पुलिस बल वहां पहुंची तो पुलिस को देख कर बाइक सवार दो व्यक्ति मौके से फरार हो गया और तीन अन्य व्यक्ति भी जंगल की ओर भागने में सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने वहां खड़ी एक आटो और उसके चालक को रोक कर उसकी तलाशी लेनी शुरू की तो आटो पर रखा सरकारी बिजली का तार पाया गया।

इसके अलावे वहां आसपास रखे ट्रंसफार्मर में से चोरी की गई बीस लीटर तेल, 24 किलो एलमुनियम का क्वाइल, प्लास्टिक का पाइप सहित चोरी की गई कई उपकरण बरामद किया गया। वहीं पकड़े गए बालक से जब पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा करते हुए तीन अन्य व्यक्ति का नाम बताया। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए बालक से जब कराई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चोरी की गई उपकरणों को सहरसा के एक कबाड़ी की दुकान में बेचने के लिए ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी चोर की पहचान कर ली गई है जल्दी सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल पकड़े गए एक ऑटो चालक विधि विरुद्ध बालक को निरोध किया जा रहा है। वही इस मामले में ऑटो को भी जप्त किया गया है प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार, दरोगा सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *