SAHARSA NEWS : जिले के बनमा इटहरी व सौर बाजार प्रखंड के नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवा शुरू

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सौर बाजार व बनमा इटहरी प्रखंड के नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्रों पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से पहले चरण में पांच स्वास्थ्य उप केंद्र, घोड़दौर पंचायत अंतर्गत भगवानपुर, महारस पंचायत के महारस,नव सृजित उपस्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा के साथ साथ कई अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ यहां के लोगों को दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत ,पंचायत प्रतिनिधि,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, पीरामल स्वास्थ्य से अखिलेश कुमार, बीसीएम विनोद कुमार शर्मा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी के साथ साथ समाज के कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवा शुरू

सौर बाजार प्रखंड में पहले चरण में पांच स्वास्थ्य उप केंद्र, सुहथ पंचायत अंतर्गत हनुमाननगर चकला, अजगेबा पंचायत अंतरंग जीवछपुर,कांप पश्चिमी अंतर्गत बिजलपुर तथा तीरी पंचायत अंतर्गत बराही में नवसृजित उपस्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा के साथ साथ कई अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ यहां के लोगों को दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार,पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम,पीरामल स्वास्थ्य से अखिलेश कुमार, डब्ल्यूएचओ से अमर कुमार सिंह, स्वास्थ्य कर्मी अजय कुमार सिंह, बीएमएनई रश्मि कुमारी,प्रखंड लेखा प्रबंधक मुकेश कुमार एएनएम बेबी कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी के साथ साथ समाज के कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon