ARARIA NEWS : आजाद एकेडमी में मिशन शक्ति के तहत जेंडर संवेदीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला अंतर्गत +2 हाई स्कूल आजाद एकेडमी में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तीसरे दिन, संकल्प: हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा जेंडर संवेदीकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें माहवारी स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम, PCPNDT Act (गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक), POSH, लैंगिक भेदभाव पर रोक, दहेज रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।

इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी बताया गया, जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर क्राइम (1930), महिला हेल्पलाइन (181), इमरजेंसी नंबर (112), और वन स्टॉप सेंटर।कार्यक्रम में भ्रूण हत्या पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि लड़के और लड़की के जन्म में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, और इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं। साथ ही, यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 की भी जानकारी दी गई, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सहज और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने महिलाओं और किशोरियों के उत्थान से जुड़े कई सवाल पूछे। उन्होंने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा उन्मूलन और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर जिला हब और वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, साथ ही विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon