PURNIA NEWS : सरसी पुलिस ने छापेमारी में 95 किलो गांजा किया बरामद

PURNIA NEWS : सहरसा जिले के सरसी थाना क्षेत्र में गुरुवार की संध्या विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकनी डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी दिलीप मंडल के घर से 95.550 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली, थाना अध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही गृहस्वामी सहित घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में पता चला कि इस अवैध कारोबार में दिलीप मंडल का दामाद, पुंरदाहा गांव निवासी किशुन देव मंडल संलिप्त है। बरामद गांजे को थाना लाकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *