SAHARSA NEWS: मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा रविवार को करेंगे बाबा गणिनाथ गोविन्द के प्रथम पूजनोत्सव का उद्घाटन

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS नगर परिषद सिमरी बख़्तियारपुर कानू टोला स्थित विवाह भवन में पहली बार श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्द का भव्य प्रथम पूजनोत्सव आज श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री रत्नेश सदा करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ गोविन्द की पूजा-अर्चना से होगी, जबकि समापन विशाल भंडारा वितरण के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

पूजनोत्सव में भक्ति संगीत की विशेष प्रस्तुति होगी। प्रसिद्ध गायक शुभम भास्कर और लोकप्रिय लोकगायिका गुड़िया रानी अपने मधुर स्वरों से भक्तिमय वातावरण तैयार करेंगे। समिति का कहना है कि कलाकारों की प्रस्तुति से यह समारोह अविस्मरणीय बन जाएगा। इधर कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में गहरी उत्सुकता और उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा आयोजन स्थल पर तैयारियों को पूर्ण कराया जा रहा है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा गणिनाथ गोविन्द समाज सुधार और मानवता के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही हैं। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा गणिनाथ गोविन्द के इस प्रथम पूजनोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *