SAHARSA NEWS : 19 से 23 सितंबर तक होगा श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सत्तर कटैया प्रखंड स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा 19 से 23 सितंबर तक लाल बाबू ड्योढी से पूरब दिन तिनटोलिया गम्हरिया स्थल पर श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी कुंदनानन्द जी महाराज ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ एवं आरोग्य प्रकल्प के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा ।इस स्वास्थ्य शिविर में सर्जन व दवा विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार भारती, डॉक्टर आस्था यादव, डॉक्टर जयमाला यादव एवं डॉक्टर सुमन सौरव सहित अन्य के द्वारा स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है इस निशुल्क जांच शिविर में लोगों को पंजीकरण कराने हेतु आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान लगभग 4 दशकों से जन कल्याण हेतु परमात्मा की शाश्वत भक्ति का संदेश श्री राम कथा श्रीमद् भागवत कथा वह आध्यात्मिक प्रवचनों को निष्काम भाव से आम जनमानस तक पहुंचने में कार्यरत है। इस श्रृंखला के अंतर्गत संस्थान द्वारा श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रीराम एवं कृष्ण का जन्म व उनकी लीलाएं दोनों दिव्य प्रभु जो सृष्टि के प्रत्येक कण कण में रमण कर रहे हैं जो प्रत्येक व्यक्ति का प्राणाधार है। ऐसे परमात्मा को कैसे जाना जाए ज्ञान यज्ञ के माध्यम से इसका रहस्य उद्घाटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *