PURNIA NEWS : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। धमदाहा-कुआँड़ी पथ की स्वीकृति का श्रेय लेने पर जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार “बब्बू” ने उन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव बिना तथ्य जाने बयानबाजी कर केवल सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। वास्तविकता यह है कि इस सड़क की निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और इसका श्रेय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह को जाता है। आशीष बब्बू ने बताया कि इस पथ का डीपीआर मार्च 2025 में तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा गया था। इसके बाद मंत्री लेशी सिंह ने लगातार इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए प्रयास किया। 17 जुलाई 2025 को धमदाहा आगमन के दौरान पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से उन्होंने सार्वजनिक मंच पर इसकी स्वीकृति की मांग रखी। उसी समय मंत्री ने आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले सड़क को स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस योजना को सीआरएफ मद में शामिल कर केंद्र को प्रस्ताव भेजा और केंद्र ने इसे मंजूरी देते हुए राशि भी आवंटित की।

उन्होंने बताया कि 4 अगस्त 2025 को कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग ने निविदा जारी की थी, जिसकी अपलोडिंग प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है। बब्बू का कहना है कि यह सब केवल मंत्री लेशी सिंह की अथक मेहनत और नीतीश कुमार सरकार की प्रतिबद्धता का नतीजा है। जदयू नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर पप्पू यादव ने कभी इस सड़क को स्वीकृति दिलाने में योगदान दिया होता तो वे अपनी आदत के मुताबिक इसका प्रचार-प्रसार अवश्य करते। सच्चाई यह है कि सांसद को जब इस परियोजना की जानकारी मिली, तो वे सस्ती लोकप्रियता के लिए अनर्गल बयानबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह अवगत है कि धमदाहा-कुआँड़ी पथ की मंजूरी मंत्री लेशी सिंह की सक्रियता का नतीजा है, न कि सांसद की किसी पहल का। आशीष बब्बू ने पप्पू यादव को नसीहत दी कि वे बिना तथ्यों की पूरी जानकारी लिए बयान देने से बचें और जनता को गुमराह करने की बजाय सकारात्मक राजनीति करें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *