PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत स्थित बलदेव उच्च विद्यालय प्रांगण में निर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का शुक्रवार को विधायक शंकर सिंह की पत्नी सह जीप सदस्य सुनीता सिंह उर्फ प्रतिमा कुमारी, जिला सहायक कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार, लेखा पदाधिकारी बिहार शिक्षा परियोजना पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दीप जलाकर एवं फीता कटकर किया । आयोजित उद्घटान समारोह में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सामूहिक स्वागत नृत्य कर आगत अतिथियों का स्वागत किया गया । इस दौरान विद्यालय परिवार के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया ।

उद्घटान समारोह को संबोधित करते हुए जीप सदस्य प्रतिमा कुमारी ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा अस्त्र होता है । उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के बेटियां सभी क्षेत्रों में काफी आगे बढ़ चुकी है । हमारे क्षेत्र में कक्षा नवम से बारहवीं तक के लिए कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का खुलना काफी गौरव की बात है । वहीं आयोजित उद्घटान समारोह को संबोधित करते हुए जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि ना सिर्फ भवानीपुर प्रखंड के लिये एक बड़ी उपलब्धि है , बल्कि यह समूचे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है । उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा समाज के पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि यह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय इस क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा । आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रधान नंद कुमार सिंह, वार्डन उषा कुमारी, नगर पंचायत भवानीपुर के सांसद प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, पूर्व सरपंच मंटू यादव, शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष घनानंद मंडल, लेखापाल रणबीर कुमार सिंह, सेवा निवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो० घनश्याम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *