SAHARSA NEWS : वैश्य समाज के नेताओं का सही मूल्यांकन का महत्व दें,अन्यथा मताधिकार पर करेगी विचार – अनिल कुमार साहा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : देश के वैश्य समाज के सबसे बड़ी वैश्य संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन बिहार प्रदेश के प्रदेश महामंत्री संगठन सह प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल अनिल कुमार साहा ने प्रधानमंत्री से वैश्य नेताओ द्वारा किये गए कार्यों का अवलोकन कर मूल्यांकन किये जाने की मांग की है।श्री साहा नें कहा कि वैश्य समाज के विश्व के सर्वमान्य नेता विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विख्यात नेता, भारत के 140 करोड़ जनता के लोकप्रिय जननायक नेता, आजाद भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं।वही बिहार में वैश्य कोटे से शीर्ष पदों पर चाहे सरकार में या संगठन में जिन नेताओं लोगों का किया गया मनोनयन क्या प्रधानमंत्री जी उन वैश्य नेताओं के कार्यकलापों पर विचार करें।

उन्होंने इस देश के वैश्य समाज के सबसे बड़ी वैश्य संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन बिहार प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन ) – सह – प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल अनिल कुमार साहा ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री से जानना चाहा कि क्यों नहीं बिहार के वैश्य समाज की जनता और खास करके सीमांचल के वैश्य समाज की जनता सोच समझकर आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अपने मत का अधिकार पर कर विचार करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *