SAHARSA NEWS : अमृत भारत ट्रेन को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा अमृत भारत ट्रेन का शुभारम्भ 15 सितंबर को होना सुनिश्चित है। अमृत भारत ट्रेन को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है।वही रेल प्रशासन द्वारा भी व्यापक रूप सें तैयारी के साथ लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।

जिसके उपलक्ष्य मे बंकेश्वर पब्लिक स्कूल सराही मे पेंटिंग प्रतियोगीता कराया गया जिसमे जीत कुमार प्रथम पुरस्कार, सेजल कुमारी द्वितीय पुरस्कार और दीक्षा कुमारी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समस्तीपुर् से आये जितेन्द्र कुमार वेलफेयर इंस्पेक्टर अमृत राज और धर्मेंद्र कुमार साहा के द्वारा ये सराहनीय कार्य को संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *