PURNIA NEWS : मानसिक रूप से परेशान गुड़िया के भटक जाने से स्वजन परेशान

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रुपौली थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव से एक मानसिक रूप से कमजोर युवती गुड़िया कुमारी के भटक जाने से उनके स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके द्वारा लगातार उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है । इस संबंध में स्नेहकांत स्नेहिल ने बताया की उसकी बहन गुड़िया कुमारी सोमवार को अचानक घर से निकल गई, वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसे कुछ लोगों ने रुपौली के पश्चिमी इलाका पकड़िया घाट की ओर जाते हुए देखा था ।

तत्काल उन लोगों के द्वारा उसे उस दिशा में दूर-दूर तक काफी खोजबीन की गई, परंतु वह नहीं मिली। इससे सभी स्वजनों में काफी परेशानी देखी जा रही है तथा तरह-तरह की आशंकाएं घर कर रही हैं। उन्होंने बताया जो भी व्यक्ति गुड़िया कुमारी को उनके घर तक पहुंचाएगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 99314 66435 एवं 9570 70 2240 पर खबर करने की अपील की है, सभी स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon