ARARIA NEWS : खेल संस्कृति को बढ़ावा – बिहार की हर पंचायत में खुलेंगे खेल क्लब

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) ने ‘बिहार पंचायत स्पोर्ट्स क्लब’ की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य की हर नगर और ग्राम पंचायत में नए खेल क्लब खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य मौजूदा क्लबों को प्रोत्साहन देना और पंचायत स्तर पर नए क्लबों को मान्यता प्रदान करना है।

16 खेल विधाओं को मिलेगी प्राथमिकता

इस नई पहल के तहत, उन खेल क्लबों को प्राथमिकता दी जाएगी जो 16 विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े हैं। इन खेलों में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, कैरम, खो-खो, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, सेपक टाकरा, भारोत्तोलन, रग्बी और तलवारबाजी शामिल हैं। प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक क्लब होगा, जिसमें इन खेलों में से एक या अधिक से जुड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इस योजना से जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं को दिखाने का मंच मिलेगा।

पंजीकरण के लिए संपर्क करें

बिहार पंचायत खेल क्लब के पंजीकरण या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है:
हेल्पलाइन नंबर: 9031045382
हेल्पलाइन ईमेल: support@biharsports.org

यह हेल्पलाइन सोमवार से शनिवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon