PURNIA NEWS,आनंद यादुका : स्वर्ग के निर्माता भगवान विश्वकर्मा का पूजन समूचे भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में काफी हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया | विश्वकर्मा पूजा के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने का काम किया गया | इस पावन मौके पर समूचे प्रखंड क्षेत्र का वतावरण आध्यात्मिक बना रहा | कई जगहों पर इस पावन मौके पर भक्ति जागरण का काम भी श्रधालुओं के द्वारा आयोजित किया गया था | प्रखंड मुख्यालय के भवानीपुर बस स्टेंड स्थित सार्वजनिक बिश्वकर्मा मंदिर को श्रधालुओं के द्वारा काफी भव्य तरीके से सजाया गया था |
सार्वजनिक विश्वकर्मा मंदिर भवानीपुर में आयोजको के द्वारा बुधवार की संध्या लंगर लगाने का काम भी किया गया था । जिसमें समाजसेवी बंटी यादव, बबलू कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच मंटू यादव, संतोष कुमार, भानु कुमार, पिंकू देव, सुभाष झा एवं नवीन झा का सराहनीय सहयोग बना हुआ था । इस पावन मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी मोटर-गैराजों में विधि-विधान के साथ भगवान बिश्वकर्मा का पूजन किया गया | वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी पेट्रोलपम्प, सभी वाहन शोरुम सहित लोगों के द्वारा अपने वाहनों का पूजन किया गया | इस पावन मौके पर समूचे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक रंग में डूबा रहा | समूचे प्रखंड क्षेत्र में भगवान बिश्वकर्मा का पूजन काफी हर्षोल्लास के साथ श्रधालुओं के द्वारा किया गया |



