अमौर के मजगामा पंचायत में दुर्गा प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश; एक युवक हिरासत में, भारी पुलिस बल तैनात

पूर्णिया, नंदकिशोर: पूर्णिया जिले के अमौर विधानसभा के बैसा प्रखंड अंतर्गत मजगामा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में बीती रात करीब 3 बजे असामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ दिया। सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच इस घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर मजगामा पंचायत भवन में रखा गया है। वहीं, अनगढ़ थाना और रौटा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

Purnia News

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तरह से योजना बनाई गई थी और इसमें कई बाहरी लोग शामिल थे, जो पास के ही चिलाना गांव में ठहरे हुए थे। घटनास्थल पर फिलहाल सात अलग-अलग थानों की पुलिस मौजूद है। साथ ही एसडीएम और एसडीओ भी मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *