PURNIA NEWS : प्राचार्य के बयान और मनमानी से आक्रोशित ABVP, सौंपा मांगपत्र

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद भारतीय पर लगातार एबीवीपी और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को “असामाजिक तत्व” बताकर नीचा दिखाने और कॉलेज में मनमानी करने का आरोप लगा है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

एबीवीपी और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्राचार्य के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम से बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्राचार्य प्रमोद भारतीय अविलंब सार्वजनिक रूप से एबीवीपी और हिंदू संगठनों से माफी नहीं मांगते हैं तो वे चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी। अभाविप के जिला संयोजक साजन कुमार ने कहा कि प्राचार्य का व्यवहार असहनीय है और संगठन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon