SAHARSA NEWS अधिकार यात्रा के दौरान सहरसा पहुंचे तेजस्वी, लोगो ने किया भव्य स्वागत

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को सहरसा पहुंचे।जहां सहरसा स्टेडियम परिसर के पास कार्यक्रम स्थल पर हजारों लोग जुटे रहे। जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हजारों की भीड़ ने भव्य स्वागत किया।वही जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार अधिकार यात्रा के दौरान आप लोगों के द्वारा जो अभूतपूर्व समर्थन दिया गया है। इसके लिए आप लोगों का सदा आभारी रहूंगा।उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक कोई कारखाना नहीं लगाया गया है। बेरोजगारी और अपराध चरम पर है और भ्रष्टाचार की स्थिति खराब है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर लोगों को अधिक से अधिक नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अच्छी पढ़ाई कमाई एवं दवाई का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिनके पास डिग्री है।

उनके हाथों में रोजगार और नौकरी होगी। उन्होंने एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास ना तो कोई विजन है और ना ही जनता के लिए कोई ठोस योजना। यह लोग केवल तेजस्वी के विजन की नकल कर जनता को बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बीस वर्ष पहले जो सामाजिक न्याय की सरकार थी उसे पुन: वापस लाना है।क्योंकि इन 20 वर्षों के शासन के दौरान बिहार में एक भी फैक्ट्री उद्योग नहीं लगाई गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं ।और बिहार सें विक्ट्री चाह रहे है जो अब नहीं चलने वाला है।उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक कोई कारखाना नहीं लगाया गया है। बेरोजगार चरम पर है और भ्रष्टाचार की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए साथी एक बार मौका देकर देखिए। बिहार का विकास अवश्य पटरी पर लौटेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग राजद का झंडा पोस्टर बैनर लेकर तेजस्वी यादव जिंदाबाद की नारे लगाते रहे। ज्ञात हो कि बिहार अधिकार यात्रा के तहत गुरुवार को सोनबरसा पहुंचे जहां संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।उसी कडी में आज सहरसा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *