PURNIA NEWS : दुर्गा पूजा शांति-समिति बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।

PURNIA NEWS, प्रफुल्ल कुमार सिंह : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में अनुमंडलीय स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेस प्रीतम, नगर परिषद बनमनखी की सभापति संजना देवी, उप मुख्य पार्षद प्रमिला देवी, नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, नगर परिषद बनमनखी के कार्यपालक पदाधिकारी अदित्य प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचल अधिकारी अजय कुमार रंजन, थाना अध्यक्ष बनमनखी संजय कुमार, जानकीनगर थाना अध्यक्ष परिक्षित पासवान, सरसी थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हर स्तर पर सतर्क रहेगा। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में सद्भाव बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं उत्पन्न होने दी जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon